फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The statue was unveiled

सेनानियों की मूर्तियां स्वतंत्रता दिवस पर भी कैद 

Sun, 14 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sun, 14 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The statue was unveiled
नहीं हुआ मूर्ति का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष के बल पर देश को आजादी मिली है आज की सरकारें उनकी मूर्तियों को तक सम्मान नहीं दे पा रही हैं। अल्मोड़ा जिले के खिरखेत और भनोली में संस्कृति विभाग द्वारा बनाई गई तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियां बरसों से कपड़े में कैद हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से बार-बार इन मूर्तियों का शीघ्र अनावरण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इन मूर्तियों से परदा नहीं हट पाया है। इस कारण इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर लोग इन मूर्तियों में श्रद्धा सुमन अर्पित नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों की मांग पर बडियार रैत भनोली में संस्कृति विभाग ने लाखों की लागत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमला पति बहुगुणा और स्वतंत्रता सेनानी तारा दत्त पांडे की मूर्तियां स्थापित करवाईं। राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा की देखरेख में इन मूर्तियों को स्थापित करने का काम करीब छह साल पहले पूरा हो चुका है। मूर्ति स्थापना का काम पूरा होने के बाद निर्माणकर्ता एजेंसी ने दोनों मूर्तियों को कपड़े से ढककर बंद कर दिया। संस्कृति विभाग ने इन मूर्तियों को अपने सुपुर्द भी नहीं लिया है। छह साल तक मूर्तियों का अनावरण और हस्तांतरण नहीं हो पाने के कारण अब रंग रोगन भी खराब होने लगा है।
विज्ञापन


साथ ही मूर्तियों को अन्य तरह से भी नुकसान पहुंच रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा जिले के एक अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हीरा बल्लभ तिवारी की मूर्ति 10 लाख रुपये लागत से उनके गांव (खडगोली) खिरखेत में स्थापित की गई। यह मूर्ति दो साल पहले बनकर तैयार हो चुकी है। अनावरण नहीं होने के कारण इस मूर्ति को भी कपड़े के अंदर बंद करके रखा गया है। स्थानीय लोग लगातार मूर्ति के अनावरण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आज तक मूर्ति का अनावरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि मूर्ति स्थापित करने का काम आरईएस की भिकियासैंण शाखा को सौंपा गया था, लेकिन काम पूरा हो जाने के बावजूद यह मूर्ति भी संस्कृति विभाग के सुपुर्द भी नहीं की गई है। लोगों को मलाल है कि सरकार के लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की इन मूर्तियों में श्रद्धासुमन अर्पित नहीं कर पाएंगे।


उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के सचिव दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि जून 2015 में मुख्यमंत्री हरीश रावत के अल्मोड़ा आगमन पर उनसे मुलाकात करके बंद पड़ी मूर्तियों का अनावरण करने का आग्रह किया गया था। सीएम ने तीन माह के भीतर अनावरण करने की बात कही, लेकिन आज तक मूर्तियां बंद पड़ी हैं। संगठन ने बीते दिनों एक बार फिर से जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed