फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The roads in Almora were jammed, ambulance also stuck

अल्मोड़ा की सड़कों में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
The roads in Almora were jammed, ambulance also stuck
अल्मोड़ा के लिंक रोड़ में सोमवार को लगा जाम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोमवार को होटल, रेस्तरां, मंदिर, मॉल आदि खुलने का असर सड़कों पर भी नजर आया। भीड़ के कारण माल रोड में काफी लंबा जाम लग गया। लंबे जाम में दो एंबुलेंस भी फंसी रह गईं। वाहनों के दबाव के बीच काफी देर लगे जाम से लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को खुले बाजारों में वाहनों का आवागमन भी बढ़ गया। विभिन्न हिस्सों में वाहनों के दबाव के बीच जाम की स्थिति भी बनी रही। दिन में लिंक रोड में लंबा जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड से लेकर भगवती पैलेस तक वाहनों के भारी जमावड़े के बीच एक 108 और एक अन्य एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रह गई। हालांकि एंबुलेंस मरीज को छोड़कर वापस जा रही थी। अन्य वाहन चालकों और राहगीरों ने दोनों एंबुलेंसों को रास्ता देते हुए जाम से निकवाला। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण भी कई वाहन फंसे रह गए। इधर लंबे जाम के बीच राह चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed