फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The road was not even 10 years later

दाड़मी-बधाण दो किमी सड़क 10 साल बाद भी नहीं बनी

Tue, 07 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 07 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
The road was not even 10 years later
सड़क - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। 2007 विधानसभा चुनाव के बाद स्वीकृत हुई हैड़ाखान-दाड़मी-बधाण दो किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सका है। ग्रामीण तीन से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर किसी तरह चिलियानौला बाजार पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि वन भूमि की औपचारिकताएं पूरी न होने से मार्ग का निर्माण कार्य लटका है। राज्य सेक्टर से इसके लिए 70 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे।    

विज्ञापन


चिलियानौला क्षेत्र की आबादी निरंतर बढ़ रही है। बाजार से जुड़े बधाण, दाड़मी गांव यातायात सुविधा से नहीं जुड़ सके हैं। जालली-मासी मोटर मार्ग के अलावा यहां दूसरा स्थानीय संपर्क मार्ग नहीं है। 10 साल पूर्व यहां के लिए हैड़ाखान-दाड़मी-बधाण मोटर मार्ग के नाम से दो किमी लंबी सड़क मंजूर हुई। इसके लिए 70 लाख रुपए भी राज्य सेक्टर से स्वीकृत हुए थे, लेकिन इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


लोनिवि निर्माण खंड के अनुसार चार वर्ष पूर्व एक जुलाई को वन भूमि का प्रस्ताव वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं को भेजा गया। वहां से 11 मामलों पर आपत्तियां मिली थी। इसके बाद आपत्तियों का निराकरण करके वन संरक्षक अल्मोड़ा को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी के स्तर से फिर आपत्तियां मिली थी। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। चिलियानौला के वरिष्ठ व्यवसायी विपिन चंद्र शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों को दिक्कतें हैं, लेकिन सरकारों और विभागों को कोई सरोकार नहीं है। सड़क के लिए कई बार मुख्यमंत्री सहित तमाम अधिकारियों को ज्ञापन तक भेज दिए गए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed