फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the road cutting start in Tipola

कफड़ा-तिपौला अवशेष मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 14 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 14 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
the road cutting start in Tipola
तिपौला में रोड कटिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से लंबित कफड़ा-तिपौला अवशेष तीन किमी मोटर मार्ग में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क का तिपौला पर मिलान होने से द्वाराहाट की दूरी भी अब कम हो जाएगी। इसके लिए ग्रामीण लंबे समय से आंदोलनरत थे। सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने 15 नवंबर से आमरण अनशन की चेतावनी भी दी थी। विधायक मदन बिष्ट ने समिति से अब आंदोलन खत्म करने की अपील की है।

विज्ञापन


मालूम हो कि कफड़ा-तिपौला अवशेष तीन किमी मोटर मार्ग छह साल पहले स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक इसका निर्माण कार्य नहीं हो सका था, इस बीच ग्रामीणों ने कफड़ा-तिपौला रोड निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले कई बार आंदोलन भी किया। समिति ने इस बीच 15 नवंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी थी। इधर, अब लोनिवि निर्माण खंड ने सड़क में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य 1.20 लाख रुपए की लागत से होना है।
विज्ञापन


विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि पूरे क्षेत्र में वह सड़कों का जाल बिछवा रहे हैं। यह मार्ग भी उनकी सूची में था। वह लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। विपक्षी दलों के लोग ग्रामीणों को गुमराह कर आंदोलन करवा रहे थे, उन्होंने कहा है कि मार्ग में निर्माण कार्य शुरू हो गया है अब समिति को अनशन का निर्णय वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान रेनू कुवार्बी, पान सिंह, विरेंद्र सिंह, चनर राम, महेश रौतेला, हेमंत माहरा, हेमंत रावत, हीरा सिंह, जोधा सिंह, गिरधर सिंह, नर राम, दीपक माहरा, प्रभात सिंह आदि ने इसके लिए विधायक का आभार जताया है। लोनिवि निर्माण खंड के अवर अभियंता नफीस अहमद ने बताया कि वन भूमि के कारण सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा था, अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed