फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The road construction work in village Talla Jajar Kola Jageshwar has been pending for eight years

Uttarakhand News: विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीर...आठ साल से अधूरी सड़क, 80% आबादी ने छोड़ा गांव

Thu, 30 Oct 2025 02:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Oct 2025 02:23 PM IST
सार

गांव तल्ला जाजर कोला में आठ साल से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों के जीवन में कठिनाइयां बढ़ गई हैं और गांव की 80 प्रतिशत आबादी पलायन कर चुकी है।

 

विज्ञापन
The road construction work in village Talla Jajar Kola Jageshwar has been pending for eight years
जागेश्वर क्षेत्र का तल्ला जाजर कोला गांव में वीरना पड़े घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

विकास के दावे करने वाले विभागों की हकीकत उजागर करती एक तस्वीर गांव तल्ला जाजर कोला से सामने आई है। यहां आठ साल से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क न होने से ग्रामीणों का जीवन कठिनाइयों से भरा है, वहीं 80 प्रतिशत आबादी पलायन कर चुकी है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2016 में लोनिवि ने 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क की स्वीकृति दी थी लेकिन 2017 तक मात्र पांच किलोमीटर तक ही निर्माण कार्य पूरा हो सका। शेष 2.5 किलोमीटर सड़क का सर्वे और पिलरिंग कार्य तो पूरा हो गया लेकिन निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी और लापरवाही के कारण कार्य आठ साल से ठप पड़ा है। यह क्षेत्र फल और सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है लेकिन सड़क न होने से ग्रामीण अपनी उपज बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

विज्ञापन


खेतों में उगाई फल-सब्जियां सड़ रही हैं जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। 2016 से पहले यहां 56 परिवार रहते थे जिसकी आबादी 224 थी। अब यहां केवल 16 परिवारों के 48 लोग ही निवास करते हैं। ग्राम प्रधान बसंत बल्लभ जोशी, तारा दत्त जोशी, चंद्रमणी, नंदकिशोर, महेश सनवाल, उमेद सिंह, मोती सिंह, जगदीश सनवाल, राजू भट्ट, गिरीशचंद्र, कविता जोशी, और हरुली देवी आदि ने सरकार व लोक निर्माण विभाग से शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कुछ समय पूर्व ही क्षेत्र का चार्ज मिला है। समीक्षा कर उत्तर दे पाऊंगा। -आलोक ओली, एई, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed