फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The reservoir will be more than five hundred

पांच सौ से अधिक जलाशय बनेंगे

Mon, 02 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

प्राकृतिक स्रोतों, नदियों का जल स्तर लगातार घटते जा रहा है। जिले में जल स्रोतों के संवर्धन, उन्हें रिचार्ज करने, जल संरक्षण के लिए जंगलों, गधेरों, प्राकृतिक जल स्रोतों के आसपास पांच सौ से अधिक जलाशय बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


ताकि बहते पानी के संरक्षण के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों का जल स्तर भी बढ़ सके। इसके लिए राज्य सरकार ने चार करोड़ के सापेक्ष वन विभाग को एक करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। योजना पर जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन



पर्वतीय क्षेत्र में नदियों, प्राकृतिक स्रोतों नौलों, धारों में जल स्तर कम होते जा रहा है। ढलान क्षेत्र होने के कारण बरसाती पानी का भी उपयोग नहीं हो पाता है। वहीं जंगलों में नालों, गधेरों का पानी बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पानी के संरक्षण के लिए कोई योजना नहीं बनी थी। अब वन विभाग ने इस पानी के संरक्षण, जल संवर्धन के लिए काम करना शुरू कर दिया है। वन विभाग की स्रोतों का जल स्तर बढ़ाने, जल संरक्षण की योजना है।

विभाग ने जंगलों में बहते पानी, नौलों, गधेरों, बरसाती पानी के संरक्षण की योजना तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी थी। इस बारे में मुख्यमंत्री की जल संरक्षण के लिए चाल, खाल बनाने की घोषणा के बाद गति आई।

 वन विभाग ने जल संरक्षण के लिए जंगलों, गधेरों, जल स्रोतों के आसपास जलाशय बनाने के लिए करीब चार करोड़ का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। उत्तरी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार से वन विभाग को एक करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं।


इस धनराशि से जल संग्रहण के लिए पक्के जलाशय, चेकडैम, ट्रेंचेज बनाए जाएंगे। ताकि बरसाती पानी के साथ ही बहते पानी का भी संरक्षण किया जा सके। नवंबर दूसरे पखवाड़े से इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed