फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The provincial educational advancement seminar of the State Teachers' Union concluded, elections will be held on Saturday.

Almora News: राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न, शनिवार को होगा चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The provincial educational advancement seminar of the State Teachers' Union concluded, elections will be held on Saturday.
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के षष्टम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन जीआईसी अल्मोड़ा में शुरू हो गया। इसके तहत शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की सेवाकालीन चुनौतियां और राजकीय शिक्षक संघ की भूमिका विषय पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रवि मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज शिक्षकों के पठन पाठन के क्षेत्र में प्रतिदिन नई चुनौतियां आ रही हैं। प्रतिदिन पाठ्यक्रम में परिवर्तन किए जा रहे हैं। जिस कारण सेवारत प्रशिक्षण की भूमिका अहम हो जाती है। इसके अतिरिक्त समयबद्ध पदोन्नति व स्थानांतरण न होने से शिक्षकों के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके लिए स्पष्ट नीति बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। गोष्ठी में मंडलीय अध्यक्ष रवि शंकर गुसांईँ, मंडलीय मंत्री भारतेंदु जोशी, जिला अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, राजेंद्र खडायत, हुकम सिंह पलियाल, प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, भुवन जोशी, नीरज सचान, कपिल नयाल आदि शिक्षकों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक ही देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षकों को नवाचारी तकनीक को अपनाते हुए शिक्षण करना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक डाॅ. रवि मेहता ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया। अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने एवं संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मोहा मन
इससे पूर्व अटल उत्कृष्ट राइका अल्मोड़ा के छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंडलीय कोषाध्यक्ष जनार्जन तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ कैलाश डोलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, विनोद राठौर, दिनेश पंत, डॉ. दीप प्रकाश जोशी, धन सिंह धोनी, दीप पांडे, ललित पाठक, बृजेश डसीला, खुशहाल महर, नितेश कांडपाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान आज
अल्मोड़ा। अधिवेशन के दूसरे दिन प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव के तहत मतदान होगा। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए पूरे प्रदेश में संघ के 21,677 वैध सदस्य एवं प्रतिनिधि संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। मतदान के समय प्रत्येक सदस्य को प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड या पैन कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। वहीं अल्मोड़ा में जिले के 2428 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शनिवार की सुबह 8 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा। वहीं 3 बजे से मतगणना होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम देहरादून निदेशालय को भेजे जाएंगे। जिसके बाद वहां से कुल मतगणना होने के बाद चुनाव परिणाम शनिवार को ही घोषित किए जाएंगे। विजयी प्रत्याशियों को 19 जुलाय को शपथ ग्रहण देहरादून में कराई जाएगी।


ये प्रत्याशी है चुनाव मैदान में
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार कवींद्र मोहन उनियाल, रविंद्र सिंह राणा, डॉ. सोहन सिंह माजिला चुनाव मैदान में है। प्रांतीय उपाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी डॉ. भुवन चंद्र जोशी, जितेंद्र प्रसाद भारद्वाज, नरेंद्र प्रसाद बंगवाल, राकेश मोहन कंडारी, सपना तोमर, वंदना चौधरी, विमल सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री पद के लिए सात उम्मीदवार अनिल कुमार बडोनी, डा. अंकित जोशी, गिरीश चंद्र पनेरू, डा. हेमंत पैन्यूली, जगदीश सिंह बिष्ट, कुलदीप कंडारी, डा. प्रमोद कुमार, संयुक्त मंत्री पद के लिए सात प्रत्याशी कौशल कुमार, मदन मोहन सेमवाल, मनवीर, पंकज कुमार ध्यानी, राजेंद्र सिंह चौधरी, विनोद कुमार जीना, योगेश चंद्र जोशी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय प्रकाश चौधरी, अमरनाथ, अर्जुन सिंह, डाॅ. बद्री प्रसाद सेमवाल, दुर्गादत्त गुणवंत, क्रांति शरण सिंह कठैत, राज नारायण मिश्र, सत्येंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed