फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The post of psychiatrist is vacant in the district hospital, patients are worried.

Almora News: जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त, मरीज परेशान

Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The post of psychiatrist is vacant in the district hospital, patients are worried.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से मानसिक स्वास्थ्य रोगियों को भारी परेशानी हो रही है। मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हवालबाग, धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला, भैंसियाछाना समेत अन्य विकासखंडों के गांवों, कस्बों से मानसिक रोगी उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहां भी कई बार मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे में मरीजों का नंबर नहीं आ पाता है और उन्हें फिर दोबारा अस्पताल जाना पड़ता है। निजी अस्पतालों में उपचार कराने पर मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है।
विज्ञापन


-------

ओपीडी में पहुंचे 400 मरीज

शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। ओपीडी में 400 मरीज पहुंचे थे। अधिकांश मरीज बुखार और सर्दी जुकाम के थे। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी दस्तक दे रही है। इसलिए मौसम में आ रहे बदलाव से खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त हैं। इस बारे में विभाग के माध्यम से निदेशालय को जानकारी दी गई है।
- डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed