फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The poor state of education, health

राज्य में शिक्षा-स्वास्थ्य की हालत खराब

Sun, 01 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 01 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

पद्म विभूषण स्व.बीडी पांडे स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित संवाद 2015 विमर्शशाला के समापन पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बंदरों और सुअरों की समस्या विकराल होती जा रही है सरकार को इनसे निजात दिलाने के लिए कारगर योजना बनानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और कर्मचारी दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में काम करना नहीं चाहते। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कमियां हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। अस्पतालों में डाक्टरों ने मरीजों को रेफर करने की आदत सी बना ली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा संवाद विमर्शशाला में उठी बातें वह सरकार तक पहुंचाएंगे और इस संबंध में सरकार को निर्देश देंगे। अध्यक्षता करते हुए संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने स्वीकार किया कि राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद डाक्टरों और शिक्षकों का अभाव बढ़ गया है, लेकिन सरकार इस दिशा में सुधार के प्रयास कर रही है। जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी।

अति विशिष्ट अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जंगली जानवर घरों में घुसने लगे हैं। पर्वतीय क्षेत्र में इको सिस्टम गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को मारने की प्रक्रिया सरल की जानी चाहिए।

 केंद्र सरकार भी इस पर विचार कर रही है। समारोह समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी ने समिति की अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया।

 वरिष्ठ पत्रकार डा. शमशेर सिंह बिष्ट और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डा.जेसी भट्ट ने संवाद में पहले दिन उठे सवालों और सुझावों का प्रस्तुतीकरण किया।

डा. रमेश पांडे राजन ने 2009 से 2014 तक समिति द्वारा शासन को भेजी गई संस्तुतियों के बारे में बताया। उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक पद्मश्री डा. ललित पांडे ने दूर-दराज से पहुंचीं ग्रामीण महिलाओं से चर्चा करवाई।


कार्यक्रम के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। संचालन संवाद पत्रिका के संपादक डा. रमेश पांडे राजन ने किया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल, प्रो.जेएस रावत, प्रो.एनएस भंडारी, लीला टम्टा, आनंद सिंह बगडवाल, अशोक पांडे, यूसुफ तिवारी, कमल जोशी, रेनू जुयाल,रमा जोशी, भगवती तिवारी, पीसी तिवारी, रंजन जोशी,शोभा जोशी, ललित लटवाल, जमन सिंह बिष्ट, योगेश पांडे, डा.दीवान नगरकोटी, गिरीश पंत, प्रताप सिंह सत्याल, गोपाल सिंह मेहता, लता बोरा, मदन लाल साह,एनके तिवारी, राजेंद्र तिवारी, राधा नेगी, सरिता टम्टा समेत दर्जनों प्रतिनिधि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed