{"_id":"584ee1ab4f1c1b686f649cec","slug":"the-plight-of-street-anger-burst-kshetrwasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की बदहाली पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की बदहाली पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट की सड़कों का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम कोशिशों के बावजूद द्वाराहाट-सोमेश्वर, द्वाराहाट-दूनागिरि सहित कई मोटर मार्गों की हालत नहीं सुधर पर रही है। एडीबी द्वारा सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा था, लेकिन कई स्थानों पर कलमठ खुले छोड़ दिए गए हैं। दीवारें क्षतिग्रस्त हैं, पानी रिसकर दुकानों और भवनों के अंदर घुस जा रहा है। देवभूमि जनसेवा समिति ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
समिति का कहना है कि मोटर मार्गों की हालत 10 महीनों से खराब है। एडीबी द्वारा मोटर मार्गों के सुधारीकरण का कार्य किया गया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया है। पूर्व में इस बारे आंदोलन भी हुआ, कई बार अधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों से बरसात के बाद दीपावली तक इन्हें दुरुस्त करने का आश्वासन दे गए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिमल्टी स्थित गोविंद सिंह नेगी, सुंदर सिंह नेगी, मोहन अधिकारी और ख्याली राम जोशी के आवास, दुकान और खेत के आगे की तीन मीटर सड़क की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कहा कि अधिकारी टालमोटल कर रहे हैं, जबकि इन मोटर मार्गों पर प्रतिदिन अल्मोड़ा, द्वाराहाट, रानीखेत के लिए वाहनों का आवागमन रहता है। इधर देवभूमि समिति के राजेंद्र सिंह नेगी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है। दूनागिरि के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट ने भी सड़कों की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए इन्हें तत्काल ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन