फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The people of the area will be benefited by the shifting of the wood shed: Rekha

लकड़ी टाल स्थानांतरित होने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ : रेखा

Tue, 04 Apr 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 04 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The people of the area will be benefited by the shifting of the wood shed: Rekha
सोमेश्वर त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल का स्थानान्तरण कार्य का शिलान्यास क
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सोमेश्वर विधानसभा में त्रिवेणीघाट के निर्माण, सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानांतरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणीघाट के सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानांतरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 89.51 लाख रुपये से त्रिवेणीघाट का सौंदर्यीकरण और 15.84 लाख रुपये से टाल का स्थानांतरण होगा। स्नान के लिए घाट निर्माण, व्यू प्वाइंट, कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, महिला और पुरुष शौचालयों का यहां निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अपने आवास में 213 लोगों को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये के आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। इसलिए जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता की जा रही है।
विज्ञापन

यहां तहसीलदार सोमेश्वर खुशबू पांडे, जिला मंत्री वंदना आर्या, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लता पंत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खड़क नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर मेहरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, पूर्व मंडल महामंत्री उमेश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, प्रमोद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed