{"_id":"598c985a4f1c1bed128b457e","slug":"the-people-got-angry-when-they-got-tired-of-schoolgirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़ाछाड़ होने पर लोगों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़ाछाड़ होने पर लोगों का गुस्सा फूटा
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक का पता लगाने की मांग को लेकर भैल्टगांव में नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी पटलगांव में पढ़ने वाली भैल्टगांव निवासी एक छात्रा के साथ ज्यौगिड़ा के पमरौं नामक स्थान पर हुई छेड़छाड़ के मामले ने जोर पकड़ गया है। इस मामले को लेकर भैल्टगांव के ग्रामीणों ने अपने गांव में प्रदर्शन कर मामले के लिए जिम्मेदार युवक का पता लगाने के साथ सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
एक छात्रा के साथ स्कूल से लौटते समय मंगलवार को पमरौं नामक स्थान पर छेड़छाड़ की गई। छात्रा के चिल्लाने पर संबंधित युवक फरार हो गया था। इसी मामले में हालांकि राजस्व पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है परंतु घटना के तीन दिन बाद भी युवक का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
इसी से आक्रोशित भैल्टगांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए छेड़छाड़ करने वाले युवक का तुरंत पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद गांव के अन्य बच्चे भी स्कूल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल समय पर गांव के रास्तों में सुरक्षा के लिए गश्त करवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान दीपा देवी, उप प्रधान भगा देवी, आनंदी देवी, लीला देवी, हंसी देवी, प्रतिमा, विमला, पार्वती, बीना, देवकी, प्रेमा, कांता, नंदी, मदन सिंह संगेला, हेमंत भंडारी, चंदन सिंह, मुकेश, प्रेमा मनराल, मोहनी, अनिता, दीपा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
झुंड में स्कूल जा रहे बच्चे
पमरौं नामक स्थान पर दिनदहाड़े हुई घटना से इस रास्ते से गुजरने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चों और महिलाओं में दहशत है। स्कूली बच्चे झुंड बनाकर स्कूल जा रहे हैं। बताया गया है कि पिछले साल झाड़ियों से घिरे इसी निर्जन स्थान पर एक महिला के साथ छेडड़ाड़ और लूटपाट हुई थी। इस रास्ते से भैल्टगावं, बोहरा गांव, बसनल गांव और कुशगांव के बच्चे विभिन्न स्कूलों में पढ़ने जाते हैं।
किया जाय सत्यापन
भैल्टगांव के अलावा निकटवर्ती गावों के ग्रामीणों ने भी गांवों में फेरी लगाने वालों, बाइकों में घूम रहे बाहरी तत्वों, अपरिचित लोगों और विभिन्न ठेकेदारों के साथ काम करने वाले मजदूरों का तुरंत सत्यापन करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना परिचय के गांव में घूमने वालों पर लगाम न लगाई गई तो क्षेत्र में बड़ी आपराधिक वारदातें शुरू हो सकती हैं।