{"_id":"eb505d1751c98fefb86b87d4353ae6f8","slug":"the-opportunity-to-increase-the-income-of-women-weavers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बुनकराें की आय बढ़ाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बुनकराें की आय बढ़ाने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
डीनापानी स्थित नंदादेवी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर हैंडलूम एंड नेचुरल फाइबर्स केंद्र के संचालन को एमओयू हो गया है। शासन की ओर से डीएम सविन बंसल और पंचाचूली वीमैन वीवर्स की मुक्ति दत्ता ने हस्ताक्षर किए। सेंटर के संचालन को सरकार ने 50 लाख रुपये का रिवाल्विंग फंड अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य महिला बुनकर समूहों को एक मंच प्रदान कर राज्य के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में पंचाचूली वीमैन वीवर्स और गढ़वाल मंडल में मंदाकिनी संस्था महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का सराहनीय काम कर रही है।
विज्ञापन
डीनापानी स्थित नंदादेवी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर हैंडलूम एंड नेचुरल फाइबर्स में महिला बुनकरों के कौशल विकास के साथ ही उनकी आय संवर्धन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। यह धनराशि डीएम के खाते में रहेगी।
विज्ञापन
इसे कच्चा माल खरीदने, वेतन आदि मद में किया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग, जिला विकास अधिकारी की समिति इस कार्य की निगरानी करेगी। एडीएम भी समीक्षा करेंगी। पंचाचूली वीमैन वीवर्स की मुक्ति दत्ता ने कहा कि सरकार की भावना के अनुसार केंद्र को उत्कृष्ट संस्थानों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस संस्थान में स्थानीय महिलाओं समेत मुनस्यारी, बागेश्वर, उत्तरकाशी आदि क्षेत्र की महिलाएं काम कर रही हैं। इस दौरान एडीएम इला गिरी, नायब तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल आदि मौजूद थे।