{"_id":"5820b6064f1c1bfb02b3815f","slug":"the-next-session-is-expected-to-begin-food-and-craft-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सत्र में भी फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के शुरू होने की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सत्र में भी फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के शुरू होने की उम्मीद नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा में 9.01 करोड़ से निर्माणाधीन फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) भवन का काम कछुआ गति से चल रहा है। मार्च से निर्माण एजेंसी उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को शेष 3.61 करोड़ का बजट नहीं मिला है। यह कार्य अगस्त 2015 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन धीमी गति से हो रहे कार्य के चलते अगले सत्र में भी इस संस्थान के शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 2009 में अल्मोड़ा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को स्वीकृति दी। पर्यटन विभाग ने लोधिया के समीप देवली-बर्शिमी में संस्थान निर्माण के लिए भूमि का चयन किया। वन भूमि की स्वीकृति समेत अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद पर्यटन विभाग के नाम पर 1.304 हेक्टयर (65 नाली) भूमि हुई। शासन ने एफसीआई के भवन निर्माण के लिए उत्तराखंड राज्य अवस्थापा विकास निगम को निर्माण एजेंसी नामित किया। मार्च 2013 में भवन निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित हुईं। जून 2013 में एफसीआई के भवन का कार्य प्रारंभ हुआ। 9.01 करोड़ लागत से निर्माणाधीन संस्थान भवन का कार्य अगस्त 2015 में पूरा करने का लक्ष्य था पर एक साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी काम अधूरा है। अब तक भवन निर्माण में 5.40 करोड़ खर्च हो चुके हैं। मार्च के बाद से निर्माण एजेंसी को शेष बजट का आवंटन नहीं हुआ है। जिससे कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। जिस कारण इस संस्थान के अगले शिक्षा सत्र में भी शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन