{"_id":"59d8b99e4f1c1bee688b493f","slug":"the-movement-on-the-issue-of-water-is-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों को जूस पिलाते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत में पानी की समस्या को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन विधायक करन माहरा के आश्वासन पर फिलहाल दो नवंबर तक स्थगित हो गया है। मौके पर पहुंचे विधायक ने जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने, वितरण व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। कहा कि तय सीमा तक यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो वह स्वयं ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाया।
विज्ञापन
मालूम हो कि ताड़ीखेत क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या चल रही है। पूर्व में कई बार स्थानीय लोग शासन-प्रशासन के दरवाजे खटखटा चुके हैं, लेकिन सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति पांच अक्तूबर से क्रमिक अनशन कर रही थी, इधर शनिवार को मौके पर विधायक करन माहरा पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों से मामले की जानकारी हासिल की, निर्देश दिए कि दो नवंबर तक व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
अनशनकारियों ने लापरवाह कर्मचारियों को हटाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि दो नवंबर तक व्यवस्था नहीं सुुधरी तो वह स्वयं अनशन पर बैठेंगे। अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि दो नवंबर तक आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। यदि समस्या दूर नहीं हुई तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व भावना बजेली, राधा अधिकारी, बीना जोशी, लीला गुसाई, भवानी देेवी, चंदन नेगी, मनोज रावत, मंजीत भगत, दीपक जोशी, बसंत बिष्ट अनशन पर बैठे।
विज्ञापन