{"_id":"3cf36f768221846e2a4f35cc30ff8ac7","slug":"the-mountain-also-be-linked-to-the-railway-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ को भी रेलवे लाइन से जोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ को भी रेलवे लाइन से जोड़ा जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने पहाड़ में रेल लाइन बिछाने की मांग की है। समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर कुमाऊं में रेल लाइन बिछाने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा है कि आजादी से पूर्व और इसके बाद काठगोदाम से आगे रेल लाइन के विस्तार के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई। उन्होंने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ नगरों को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामनगर रेलवे स्टेशन से आगे बेतालघाट, खैरना, क्वारब, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, कौसानी, बागेश्वर तक रेल लाइन बनाई जाए। ज्ञापन देने वालों में एमसी आर्या, एमएस मटेला, लक्ष्मी दत्त पांडे, एमसी जोशी, केवी पांडे, आरपी जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन