{"_id":"57f150554f1c1b8c61574bdb","slug":"the-mother-of-the-daughter-of-ranikhet-lit-the-pyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत की बेटी ने दी मां की चिता को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत की बेटी ने दी मां की चिता को मुखाग्नि
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मां की चिता को मुखाग्नि देती बेटी वैशाली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रूढ़िवादी विचारधाराओं को दरकिनार करते हुए रानीखेत की बेटी ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रही यहां जरूरी बाजार निवासी असहाय 54 वर्षीय कमला देवी का निधन शनिवार को हो गया। मां की चिता को मुखाग्नि देकर वैशाली ने बेटियों के संरक्षण का संदेश भी दिया है। कमला के उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग कर मदद भी कराई थी, कुछ समय बरेली में उनका उपचार भी चला, लेकिन वह बच नहीं पाई।
बीते मार्च माह में कमला के पति वीर राम की मृत्यु हो गई थी, दो पुत्रों का पूर्व में निधन हो चुका है। मां की मृत्यु के बाद अब 17 वर्षीय बेटी वैशाली अकेली रह गई हैं। वैशाली ने भी आज तमाम सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए यहां मुक्तिधाम में मां की चिता को मुखाग्नि दी, साबित कर दिया कि अब बेटी भी बेटे की तर्ज पर हर कार्य कर सकती है। बेटियों को हेय दृष्टि से देखने वाले समाज को भी उन्होंने आइना दिखाया है। वहां जनसेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे, पूरन चंद्र, कामरान कुरैशी, नईम खान आदि थे।
विज्ञापन