फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The market drew crowds in Almora on Diwali

अल्मोड़ा के बाजार में दीवाली पर उमड़ी भीड़

Wed, 11 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 11 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
 The market drew crowds in Almora on Diwali

बुधवार को महालक्ष्मी पर्व मनाया जाएगा। लोगों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह और उमंग है। महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने आज मंगलवार को बाजारों से खरीदारी की। स्थानीय दुकानदारों द्वारा खोए, अनाज से बनी मिठाइयों समेत ब्रांडेड कंपनियों की मिठाइयां, गिफ्ट आइटम आदि की दुकानें सजा रखी हैं।

विज्ञापन


महालक्ष्मी पर्व को लेकर लोगों में बहुत उमंग है। लोगों ने घरों को बिजली, फूल की मालाएं लगाकर सजा रखा है। महालक्ष्मी के पहले दिन मंगलवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने बाजारों में सजी दुकानों से पूजा सामग्री, मिठाई, खील, बतासे, खिलौने के अलावा गिफ्ट आइटम भी खरीदे।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर तैयार मिठाइयां 120 रुपये प्रति किलो से 300 रुपये किलो तक बिक रही हैं। खील-खिलौनों के दामों में पिछले वर्षों की अपेक्षा करीब बीस फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलौने 60 से 65 रुपये, खील 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। हालांकि मोमबत्ती  पिछले साल के रेट पर ही बिक रही है। पटाखे की दुकानों में भी ग्राहकों की काफी भीड़ रही। लोगों ने अनार, फूलझड़ी, चक्री, विभिन्न प्रकार के आवाज करने वाले बम, रॉकेट आदि मनपसंद सामग्री खरीदी।

दीपावली में जुआ खेलने का रिवाज आज भी बना हुआ है। कई स्थानों पर जुए के फड़ जमने लगे हैं। कुछ लोग दीपावली के दिन ही जुआ खेलते हैं, लेकिन कई जगह दीपावली के कई दिन बाद तक जुआ चलता है।

 जुए के फड़ों में हर रोज लाखों रुपये की हार-जीत होती है। दीपावली के सीजन में गांवों, गली, मोहल्लों में कई स्थानों पर जुआ होता है। संभ्रांत लोग गोपनीय स्थानों पर चलने वाले अड्डों में हाथ आजमाते हैं।  


दीपावली में मद्देनजर बाजार में कई प्रकार के रंग-बिरंगे के पोस्टर बिक रहे हैं। युवा वर्ग भगवान के चित्रों वाले पोस्टर की अपेक्षा फिल्म अभिनेताओं के पोस्टरों की खरीदारी कर रहे हैं। पोस्टर विक्रेताओं के मुताबिक फिल्म अभिनेताओं के पोस्टरों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed