फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Mafia Land Dev Bhoomi

 देव भूमि बनी माफिया भूमि : डा.मठपाल

Sun, 11 Sep 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The Mafia Land Dev Bhoomi
रैली निकालते समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला

 नशा हटाओ, पलायन रोको, पहाड़ बचाओ समिति की ओर से पिछले दो माह से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान का समापन भिकियासैंण में विशाल रैली और सभा के साथ हुआ। इस दौरान 111 ग्राम पंचायतों से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया। मुख्य अतिथि पुरात्ववेता पद्श्री डा. यशोधर मठपाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में  पलायन को रोकने के लिए कोई कारगार नीति नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की देवभूमि आज माफिया भूमि बन गई है।      

विज्ञापन


 डा. मठपाल ने कहा कि रोजगार के लिए लघु उद्योगों की स्थापना नहीं की गई है। 70 प्रतिशत लोग गांव से  रोजगार के लिए पलायन कर चुके हैं। उत्तराखंड में  2,80,615 घरों में ताले  लटके हैं। इसमें पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों की हालत सबसे खराब है। अन्य वक्ताओं ने पहाड़ में दिनों दिन बढ़ रहे अपराध के लिए नशे को मुख्य कारण बताते हुए कहा यदि समय रहते नवयुवक नहीं जागा तो आने वाले वक्त में पहाड़ की दुर्दशा से इंकार नहीं किया जा सकता है। एलान किया गया समय रहते प्रदेश और केंद्र की सरकारों ने जनभावानाओं के अनुरूप सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार के साथ नशा और पलायन रोकने और रोजगार को लेकर सकात्मक नीति नहीं बनाई तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले समिति के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में गगास पुल से जलनिगम  परिसर तक विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग नशा और पलायन रोकने के लिए नारे  लगा रहे थे। सभा और  रैली में नशा हटाओ पहाड़ बचाओ समिति, महिला एकता परिषद, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर,  महिला मंगल दल, पंचायत प्रतिनिधियों सहित रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट विधानसभा से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। सभा को प्रमोद नैनवाल, डा. एनडी कांडपाल, हिमानी नैनवाल, मोहन चन्द्र कांडपाल, मधुबाला, कुबेर कड़ाकोटी, दिनेश घुघत्याल, शंकर फुलार, मनोहर सिंह, दिवान भंडारी, मनीष सुंदरियाल, गंगा शर्मा आदि ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed