फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The launching of the camp in Ranikhet

स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी ने उपराड़ी में किया बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन

Sat, 25 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 25 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The launching of the camp in Ranikhet
रानीखेत में शिविर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपराड़ी में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 51 शिकायतें दर्ज हुई। समाज कल्याण विभाग, राजस्व, पेयजल आदि विभागों की शिकायतें अधिक थी। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ न मिलने की शिकायत की। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश सरकार किसान, ग्रामीणों के हित में कई विकास योजनाएं चला रही है, इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने डीएम को समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिए कि यदि कोई अस्पताल सरकारी सुविधा का लाभ देने से मना करता है तो उस चिकित्सालय का लाइसेंस निरस्त किया जाए। उन्होंने सीएमओ को रानीखेत चिकित्सालय में एक सप्ताह के भीतर आकस्मिक चिकित्साधिकारी (ईएमओ) की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने शिविर में वृद्धावस्था के 40 आवेदन, विधवा पेंशन के सात, विकलांगता के आठ, परित्यकता पेंशन के दो आवेदन भरवाए। व्हीलचेयर, कान की मशीनें, लाठी, वॉकर, वैशाखी भी जरूरतमंदों को बांटी गई। 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीएम सविन बंसल ने शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पुष्पा भट्ट, कैलाश पांडे आदि ने विचार रखे और क्षेत्र की समस्याएं बताई। बीडीसी त्रिभुवन फर्त्याल ने संचालन किया। समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक, संयुक्त मजिस्टे्रट विनीत कुमार, सीडीओ प्रकाश चंद्र, डीडीओ मो. असलम, बीडीओ चंद्रा चौहान, समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, महेश आर्या, चंदन राम, बची सिंह देव, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, प्रदीप बिष्ट आदि थे। 

रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी ने उपराड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया। कहा कि सरकार गांवों के अंतिम छोर तक के लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ देना चाहती है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास चल रहे हैं।


इस स्वास्थ्य केंद्र के लिये पांच करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। वर्तमान में यह किराये के भवन में चल रहा है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की धनराशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख 75 हजार रुपया कर दिया गया है। 95 प्रतिशत लोगोें को निशुल्क उपचार देने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत, डॉ. डीएस नबियाल, डॉ. अभिषेक शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed