फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The house was damaged by rain in Saukola village

सौखोला गांव में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
The house was damaged by rain in Saukola village
मकान टूटने की सूचना पर सौखोला पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सौखोला नाफड़ा गांव में बारिश एक व्यक्ति का पुराना मकान क्षतिग्रस्त हो गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके का मुआयना किया है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते आदि टूटने की सूचना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सौखोला नाफड़ निवासी किशन चंद्र का मकान की साइड की दीवार 13 जुलाई को बारिश की चपेट में आने से भरभराकर गिर गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे, जिस कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। इस घटना में किशन चंद्र का घरेलू सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी सौखोला पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुआवजे के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इधर रानीखेत क्षेत्र में बारिश के चलते सड़कों में जगह जगह जल भराव हो गया है। रामनगर रानीखेत मोटर मार्ग में निकास नालियां नहीं होने के कारण ताड़ीखेत के आसपास सड़कों पर पानी जमा हो गया है। जिससे सड़क को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, कैड़ारौ घाटी में धान की रोपाई शुरू
रानीखेत/द्वाराहाट। मानसून की पहली अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। रानीखेत में बारिश के कारण जहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, वहीं द्वाराहाट के बिंता कैड़ारौ घाटी में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। मानसून की पहली अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बिंता, बग्वालीपोखर क्षेत्र सहित पूरी घाटी में खेतों में महिलाएं सुबह से रोपाई कार्य में जुटी रही। रावलसेरा की लीला देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, हेमा देवी, आदि ने बताया कि मौसम की पहली अच्छी बारिश हुई है। बारिश के अभाव में इस क्षेत्र में पानी नहीं मिल रहा था, जिस कारण रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा था। इधर, पर्यटन नगरी रानीखेत में भी सुबह से ही रिमझिम बारिश चलती रही। जिस कारण अचानक ठंड बढ़ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed