{"_id":"58b9a87a4f1c1bf0798311c6","slug":"the-holy-women-at-the-temple-committee-submitted-bdraeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रेश्वर मंदिर में महिला समिति ने प्रस्तुत की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रेश्वर मंदिर में महिला समिति ने प्रस्तुत की होली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में होली गातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पुरुषों के साथ ही अब महिलाओं की होली भी शुरू होने लगी है। शुक्रवार को मालरोड स्थित बद्रेश्वर मंदिर में महिला समिति से जुड़ी महिलाओं ने होली गायन किया। इस दौरान महिलाओं ने आज बिरज में होली रे रसिया..., पहाड़कि होली रे हम सबनूं मिल के खेली रे...आदि से होली गीतों की शुरुआत की।
विज्ञापन
महिला समिति की ओर से आयोजित होली में विभिन्न जगहों से पहुंचीं महिला टीमों ने होली खेलन सब पधारे, आज बिरज में होली रे रसिया, पहाड़कि होली रे आदि गीतों के माध्यम से सबको होली की बधाई दी। ढोल, मजीरे की थाप में महिलाओं ने नृत्य भी किया। होली कार्यक्रम में समिति की प्रभा पांडे, मंजू जोशी, किरन साह, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, किरन जोशी, कमला जोशी, तारा तिवारी, इंद्रप्रभा जोशी, मंजू पंत, रमा पंत आदि शामिल थे। इधर नगर के हुक्का क्लब, त्रिपुरा सुंदरी, रानीधारा आदि जगहों में इन दिनों देर रात तक पुरुषों की बैठकी होली की महफिलें भी जम रही हैं।
विज्ञापन