फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The gram pradhans protested in Hawalbagh

हवालबाग में प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The gram pradhans protested in Hawalbagh
अल्मोड़ा। मानदेय बढ़ाने और सीएससी सेंटर को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का निर्णय वापस लेने समेत बारह सूत्री समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान संगठन हवालबाग ने ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द मांगें पूरी नहीं करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रधानों ने हवालबाग ब्लाक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार सीएससी को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय वापस ले। प्रधानों का मानदेय दस हजार रुपये किया जाए और पांच हजार रुपये पेंशन मिले। 15वें वित्त में की जा रही कटौती समाप्त होनी चाहिए। पंचायती राज एक्ट के तहत पंचायतों को समस्त अधिकार दिए जाएं। उन्होंने मनरेगा योजना में रोजगार सौ दिन से बढ़ाकर दो सौ दिन करने, पंचायतों में स्थायी अवर अभियंता और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति करने और पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास विभाग का जल्द से जल्द एकीकरण करने की भी मांग की। मांगों पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देव सिंह भोजक, महासचिव गौरव कांडपाल, किशन सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह, पान सिंह, मनोज मेहरा, महेश लाल, अर्जुन सिंह, नंद किशोर आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed