{"_id":"576eb8a24f1c1b2b64b481cf","slug":"the-government-s-plans-brought-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजनाएं बताईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। गांवों में हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र सरकार पर बजट आवंटित न करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि वह स्वयं हवाई यात्राओं में ही हर दिन लाखों रुपये की फिजूलखर्ची कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने कांग्रेस नेताओं पर चहेतों को लाभ पहुंचाने को योजनाएं स्वीकृत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि जरूरत न होने के बावजूद भी कई स्कूलों में लाखों लागत के अतिरिक्त कक्ष, सड़कें आदि काम स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने गुरुड़ाबांज में सहकारी कौतिक के नाम पर सरकार पर लाखों रुपये बर्बाद करने का आरोप लगाया। भ्रमण के दौरान प्रताप गैड़ा, लक्ष्मण डसीला, मनोज पंत, मोहित सिंह, हरीश नैनवाल, देश दीपक, करम सिंह, मथुरा दत्त, दीवान सिंह, हेम जोशी, हरीश जोशी, हिम्मत सिंह, दीवान राम आदि थे।
विज्ञापन