फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The government is now just a few days: Bhatt

प्रदेश सरकार अब चंद दिनों की मेहमान: भट्ट

Thu, 15 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 15 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक अजय भट्ट ने नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत सुतनिया-झड़कोट और चैबाट बौली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करने को कहा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। 
विज्ञापन


श्री भट्ट ने वर्षों से लंबित नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत 68 लाख की लागत से  सुतनिया-झड़कोट मोटर मार्ग और एक करोड़ की लागत से चैबाट-बौली सड़क निर्माण  के लिए भूमि पूजन तथा विनोली केदार  में विधायक निधि द्वारा दो लाख की लागत से बने बहुउद्देश्यीय भवन का पूजन का लोकार्पण किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश को सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करा रही है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास और आपदा के धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश सरकार चंद दिनों की ही मेहमान रह गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश सरकार के काले कारनामों  का जवाब देगी। उन्होंने बीपीएल परिवारों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्वला योजना का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोट बंदी के निर्णय को देश हित में लिया गया सर्वोच्च कदम बताया। इससे पहले ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष और विधायक श्री भट्ट का ढोल नगाड़ों के साथ का स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने विनायक, सिनार, नौला, केदार, सनणा, पटियाचैरा आदि इलाकों में जनसंपर्क भी किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, त्रिलोक भंडारी, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed