फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The girl married with a lover

घर से फरार युवती ने प्रेमी संग रचाया विवाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
The girl  married with a lover
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र के एक गांव की युवती परिजनों द्वारा विवाह कहीं और कराए जाने से नाराज होकर घर से फरार हो गई। इस बीच लड़की ने अपने प्रेमी के साथ गुपचुप से शादी कर दी। अल्मोड़ा पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी युवक को अल्मोड़ा महिला थाना बुलाया। दोनों को उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया। बयानों के आधार पर दोनों के बालिग होने पर स्वयं निर्णय लेने को स्वतंत्र छोड़ दिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा तहसील के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय पुत्री के एक जुलाई को बिना बताए घर से कहीं चले जाने के मामले में तीन जुलाई को महिला थाने में सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक सुनीता कुंवर ने टीम के साथ संभावित स्थानों और लड़की से संबंधित संपर्कों पर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को युवती के अपने प्रेमी के साथ हल्द्वानी में रहने की जानकारी मिली। पुलिस ने युवती से संपर्क कर उसे विश्वास में लिया और दोनों को थाने बुलाया। इसके बाद युवती प्रेमी संग महिला थाना पहुंची। मामले की जांच कर रही एसआई सुनीता ने बताया कि युवती के परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर युवती खफा होकर घर से फरार हो गई थी। इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी संग विवाह रचा लिया। पुलिस ने दोनों को उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश कर बयान अंकित किए। बयानों के आधार पर दोनों के बालिग होने पर स्वयं जिम्मेदारी पर स्वतंत्र छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed