फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The former CM himself was a well wisher of the mountain. Hemvati Nandan Bahuguna: CM Dhami

पहाड़ के हितैषी थे पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : सीएम धामी

Tue, 25 Apr 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
The former CM himself was a well wisher of the mountain. Hemvati Nandan Bahuguna: CM Dhami
सर्किट हाउस में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।। संवाद
अल्मोड़ा। पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सहित कई नेता जुटे। सभी ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को कई महान व्यक्तित्व दिए हैं इनमें स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा भी शामिल हैं। वे गरीब तबके के लोगों की लड़ाई लड़ते थे। उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सुबह 10 बजे पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पहुंचकर वहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कैबिनेट मंत्री सौभव बहुगुणा ने कहा कि दादाजी की जयंती अल्मोड़ा में मनाने का मौका मिला है, इसके लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का वह आभार जताते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि उनके पिता स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अल्मोड़ा में उनकी जयंती मनाना उनके लिए गौरव की बात है। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा का पहाड़ से प्रेम था और उनके इरादे भी पहाड़ जैसे ऊंचे थे। अपनी विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने राजनीति में विशेष पहचान बनाकर गरीब तबके के लोगों की लड़ाई लड़ी। वे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि स्व. बहुगुणा विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़े और यूपी के सीएम की कुर्सी तक पहुंचे। उन्होंने हमेशा मजदूरों, रिक्शा चालक जैसे निर्धन वर्ग के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और सुबोध उनियाल, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि स्व. बहुगुणा ने कई दशकों तक राजनीति को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया जो प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के जो संकल्प लिए थे उन्हें सरकार पूरा करने का काम करेगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

इनसेट
सीएम ने किया 257 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
अल्मोड़ा। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं, मंत्री और अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यहां 21773.45 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और 3901.28 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के विकास को वे यहां के लोगों को ये योजनाएं समर्पित कर रहे हैं। इससे पूर्व सीएम धामी ने चितई गोलू मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति का आशीर्वाद मांगा। संवाद


बहुद्देशीय शिविर में दर्ज हुईं 39 शिकायत
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में बहुद्देशीय शिविर लगाया गया। लोगों ने अपनी शिकायत और समस्याएं दर्ज कराईं। राजस्व विभाग में 21 तो राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने पर 12 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। आर्थिक सहायता के लिए सात लोगों ने आवेदन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद

शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम धामी और अन्य नेताओं ने जिले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 11 से अधिक वीरांगनाओं और शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संवाद

इनसेट
ये रहे शामिल
जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक अल्मोड़ा कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी रचिता जुयाल, सीडीओ अंशुल सिंह समेत कई नेता और अधिकारी शामिल रहे।

फोटो- 25 एएलएम 10 पी- चितई गोलू मंदिर में पूजा-अर्चना करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed