फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The first batch of books reached the schools of Almora

Almora News: अल्मोड़ा के स्कूलों में पहुंची पुस्तकों की पहली खेप

Sat, 13 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The first batch of books reached the schools of Almora
अल्मोड़ा। जिले के 69 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पुस्तकों की कमी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। यहां नई पुस्तक पहुंचने लगी हैं। फर्म सीधे पुस्तकों को ब्लॉक स्तर पर पहुंचा रहे हैं। विभाग का दावा है कि जल्द विद्यार्थियों को पुस्तक उपलब्ध कराई जाएंगीं। ऐसे में अब विद्यार्थियों को पुरानी पुस्तकों या पुस्तकों के बगैर सुनहरे भविष्य के सपने देखने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। अब तक जिले में 15 हजार से अधिक पुस्तक उपलब्ध हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में पहली से 12 वीं कक्षा तक 69542 विद्यार्थियों को नई पुस्तक मिलनी हैं। इसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शिक्षा सत्र शुरू होने के डेढ़ माह बाद भी नई पुस्तक उपलब्ध न होने से विद्यार्थी परेशान थे। पुरानी पुस्तकों या बुक बैंक के भरोसे किसी तरह उनकी पढ़ाई हो रही थी। विभाग ने सभी विद्यार्थियों के लिए दो लाख 60 हजार पुस्तकों की मांग भेजी थी। राहत की बात यह है कि अब पुस्तकों की सप्लाई शुरू हो गई है। अनुबंधित फर्म ने जिले के 11 विकासखंडों में 15 हजार पुस्तकों की पहली खेप पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हर विषय की पुस्तक के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में नि:शुल्क पुस्तकों की सप्लाई शुरू हो चुकी है। फिलहाल पहले चरण में दो से तीन विषयों की पुस्तक यहां पहुंची हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को हर विषय की पुस्तक उपलब्ध होने में और इंतजार करना पड़ सकता है।
-------------
कोट
जिले के सभी विकासखंडों में पुस्तक पहुंचाई जा रही हैं। कई स्कूलों में दो से तीन विषयों की पुस्तकों का वितरण हो चुका है। जल्द सभी विद्यार्थियों को हर विषय की पुस्तक उपलब्ध होगी।
हेमलता भट्ट, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed