फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The effigy of the government and the health minister burnt due to the death of a pregnant

गर्भवती की मौत को लेकर एनएसयूआई ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
The effigy of the government and the health minister burnt due to the death of a pregnant
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और गैरसैंण में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले में विभिन्न संगठनों में रोष है। शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार क्तद्भ स्वास्थ्य मंत्री का पुतला भी फूंका। पहाड़ों में शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरस्त नहीं किए जाने पर संगठन ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के तीन प्रमुख अस्पतालों में एक गर्भवती महिला को कोरोना के नाम पर इलाज नहीं मिल सका। कोरोना की जांच के नाम पर गर्भवती को इधर से उधर भेजते रहे। आखिरकार देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं उपचार नहीं मिलने से पिछले दिनों एक गर्भवती महिला की गैरसैंण में भी मौत हुई थी। दोनों मामलों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में पिछले दिनों प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हुई, बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में भी आशा देवी को कोविड के नाम पर उपचार नहीं मिला। कार्यकर्ताओं ने दोनों मामलों में लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। यहां एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव विपुल कार्की, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप, नितिन रावत, संजू सिंह, अमित बिष्ट, भानु बिष्ट, सुनील ग्वाल, दीक्षांत कोरंगा, रक्षित साह, आदित्य कार्की, लोकेश सुप्याल, संजीव कर्मयाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed