फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The drinking water line burst, leaving over 38,000 people thirsty for water on the day of the festival.

Almora News: पेयजल लाइन फटी, रंग पड़ने के दिन 38 हजार से अधिक की आबादी पानी को तरसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The drinking water line burst, leaving over 38,000 people thirsty for water on the day of the festival.
अल्मोड़ा। कोसी नदी से नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पेयजल लाइन कोसी स्थित आरटीओ कार्यालय के पास फट गई। इस कारण एडम्स स्थित पेयजल टैंक में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। रंग पड़ने के दिन 38 हजार से अधिक की आबादी पानी नहीं मिलने से परेशान रही।
विज्ञापन


दरअसल कोसी नदी से नगर को पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर के 10 जलाशयों में पानी का भंडारण कर संबंधित क्षेत्रों में वितरित किया जाता है। बीते बृहस्पतिवार की देर शाम एडम्स जोन को जाने वाली पेयजल लाइन कोसी स्थित आरटीओ कार्यालय के पास पानी के अत्यधिक दबाव के कारण फट गई। इससे पंपिंग ठप रही और एडम्स स्थित पेयजल टैंक में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस पेयजल टैंक से जुड़े ढूंगाधारा, नंदादेवी, कारखाना बाजार, नियाजगंज, भ्यारखोला, लाला बाजार समेत अन्य मोहल्लों में शुक्रवार को जलापूर्ति ठप रही। रंग एकादशी के दिन 38 हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए तरसना पड़ा। लोग निर्धारित समय पर पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया। कई लोगों ने स्थानीय नौलों से पानी लाकर काम चलाया। सूचना मिलने के बाद जल संस्थान कर्मी मौके पर पहुंचे और फटी पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन



बोले लोग

रंग पड़ने के दिन पानी नहीं आया। इससे काफी परेशानी हुई। होली पर्व पर भी ऐसी समस्या न हो इससे निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि उस दिन सभी को पानी मिल सके। -संतोष जोशी, नंदादेवी
विज्ञापन
विज्ञापन




कभी पेयजल लाइन फट जाती है तो कभी विद्युत कटौती से जलापूर्ति ठप रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। जलापूर्ति शीघ्र बहाल की जाए। -देवकी देवी, ढूंगाधारा



पेयजल लाइन फटने से एडम्स जलाशय को पानी नहीं मिल पाया। फटी पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने पर शनिवार से जलापूर्ति सुचारू होने की संभावना है। -वीरेंद्र सिंह मेहता, एई जल संस्थान अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed