फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The district library has been running without a librarian for 25 years in almora

Uk: 25 साल से पुस्तकालाध्यक्ष के बिना चल रहा जिला पुस्तकालय, अभी ये संभाल रहे जिम्मेदारी; पाठक परेशान

Mon, 15 Dec 2025 01:28 PM IST
हीरा मेहरा जीवन वर्ती
जीवन वर्ती Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Dec 2025 01:28 PM IST
सार

राजकीय जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। लगभग 25 वर्षों से पुस्तकालयाध्यक्ष सहित तीन पदों पर कोई तैनाती नहीं हुई है, जिसके कारण नियमित पाठकों को परेशानी हो रही है।

 

विज्ञापन
The district library has been running without a librarian for 25 years in almora
जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। करीब 25 वर्षों से पुस्तकालयाध्यक्ष सहित तीन पदों पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से नियमित पाठकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सन् 1960 के दशक में अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में राजकीय जिला पुस्तकालय की स्थापना हुई थी। तब पुस्तकालय में मानकों के अनुसार एक पुस्तकालयाध्यक्ष, एक कनिष्ठ सहायक और दो पद परिचारक के पद स्वीकृत किए गए। वर्तमान में प्रतिदिन पुस्तकालय में करीब 100 से 150 पाठक पहुंच रहे हैं। पुस्तकालय एक कनिष्ठ सहायक के भरोसे चल रहा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस पुस्तकालय में करीब 25 साल से पुस्तकालयाध्यक्ष और परिचारक के दो पद रिक्त चल रहे हैं। इसका सीधा असर पुस्तकालय के नियमित पाठकों और पुस्तकालय में आने वाले पुस्तकों के रखरखाव पर पड़ रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय में हैं 40,000 से अधिक किताबें
जिला पुस्तकालय में वर्तमान में करीब 40,000 से अधिक किताबें हैं। कर्मचारियों की कमी से किताबों को सीधा नुकसान हो सकता है। पुस्तकालय में किताबों के रख-रखाव, निगरानी और मरम्मत ठीक से नहीं हो पा रही है। किताबों के कलेक्शन अव्यवस्थित होने से किताबों के खोने और खराब होने का खतरा है।

जिला पुस्तकालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। पढ़ाई के लिए पाठकों को वाई-फाई सुविधा दी जा रही है। रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय व शासन को भेजी गई है। - चंदन सिंह बिष्ट, सीईओ अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed