फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Deputy Speaker of the Assembly did the Bhoomi Pujan of the hospital building

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया अस्पताल भवन का भूमि पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Speaker of the Assembly did the Bhoomi Pujan of the hospital building
अस्पताल भवन के लिए भूमि पूजन करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भैंसियाछाना। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनारीछीना के भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया। करीब दो करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल भवन से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व कनारीछीना से दो किमी दूरी पर नौगांव में अस्पताल भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद अस्पताल भवन का कार्य रोक दिया गया था। ग्रामीणों ने अस्पताल भवन को कनारीछीना में ही बनवाने की मांग की थी। अब अस्पताल भवन को स्वीकृति मिलने के बाद इसका भूमि पूजन किया गया। वहां पर सांसद अजय टम्टा, चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, महामंत्री मंगल रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चम्याल, जिला मंत्री युवा मोर्चा इंदर सिंह नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed