फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the death of IRB guards

कार खाई में गिरने से आईआरबी सिपाही की मौत

Fri, 29 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
the death of IRB guards
अल्मोड़ा में कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। खूंट से बर्शिमी (अल्मोड़ा) के लिए चली आल्टो कार यहां होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार के परखचे उड़ गए। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार यूके 07-4052 खूंट धामस से बर्शिमी के लिए चली थी। बताया गया है कि लोअर माल रोड में होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास कार में कुछ खराबी आ गई थी। इस बीच कार को स्टार्ट करने के लिए बाहर उतरे व्यक्ति (गोविंद सिंह) ने धक्का देने का प्रयास किया। बताया गया है कि कार में बैक गेयर लगा था। इस बीच चालक कार नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन


कार चला रहे भगवत सिंह बिष्ट (29) पुत्र पूरन सिंह निवासी धामस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रियंका (3) पुत्री गोविंद सिंह, मयंक (3) पुत्र भगवत सिंह और लीला देवी (30) पत्नी गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। घायलों में मयंक और प्रियंका की हालत में सुधार है। जबकि लीला देवी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मृतक आईआरबी बैलपड़ाव रामनगर में सिपाही पद पर कार्यरत था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे खुल गए जिससे लीला देवी, मयंक और प्रियंका बाहर छिटक गए और उनकी जान बच गई। जबकि कार चला रहे भगवत सिंह कार के साथ करीब 300 मीटर गहरी खाई तक पहुंच गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर कार के दरवाजे नहीं खुलते और अन्य लोग कार से नहीं छिटकते तो उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती थी। उस वक्त गोविंद सिंह कार से नीचे उतरे थे जिससे वह साफ बच गए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed