{"_id":"bf6756a73a39de5a0b4b78f219aed419","slug":"the-dead-leopard-at-bgwaleepokr-dwarahat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्वालीपोखर के कुंथ्याड़ी में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्वालीपोखर के कुंथ्याड़ी में मिला तेंदुए का शव
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत कुंथ्याड़ी के पास रास्ते में नर तेंदुए का शव बरामद हुआ है। सुबह ट्यूशन जाने वाले कुछ बच्चों ने शव को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभागीय कर्मचारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में उसे जला दिया गया। ठंड से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
रवाड़ी ग्राम पंचायत में गोलूगैर गधेरे के पास कुंथ्याड़ी जाने वाले रास्ते में सुबह ट्यूशन जाने वाले बच्चों ने तेंदुए का शव पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी सूचना पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी को दी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। डिप्टी रेंजर पूरन तिवारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
तेंदुए को पंचनामा भर 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कर जला दिया गया। रेंजर भुवनेश पंत ने बताया कि तेंदुए की उम्र साढ़े चार से पांच वर्ष है, जबकि लंबाई सात फीट आठ इंच है। शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। संभवत: ठंड से तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन