फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Culture Department has started an initiative to give a grand look to the famous fairs

Almora News: संस्कृति विभाग की प्रसिद्ध मेलों को भव्य रूप देने की पहल शुरू

Mon, 16 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 16 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The Culture Department has started an initiative to give a grand look to the famous fairs
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में अब नंदा देवी मेला, दशहरा महोत्सव सहित प्रसिद्ध मेलों को भव्य रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। आयोजक समिति को अब महोत्सव की सूचना 15 दिन पूर्व सूचना विभाग में दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

ताकि सांस्कृतिक दलों की मौजूदगी आयोजन को यादगार बना सके। आयोजन की सूचना नहीं होने से कई बार सांस्कृतिक दलों का मिलना मुश्किल हो जाता है।
अल्मोड़ा में नंदादेवी मेला, दशहरा महोत्सव, जागेश्वर मेला, जय गोल्ज्यू आदि मेलों का आयोजन होता है। महोत्सव में छोलिया, लोकगायक और सांस्कृतिक दल के कलाकार पारंपरिक परिधानों में छोलिया नृत्य, लोक गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देते हैं।
विज्ञापन

लेकिन आयोजकों की ओर से महोत्सव की पूर्व सूचना विभाग को नहीं मिलती। ऐसे में तय समय पर सांस्कृतिक दलों मेलों में प्रतिभाग नहीं कर पाते। ऐसे में बगैर छोलिया नृत्य और लोक गीतों के महोत्सव का रंग फिका नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति विभाग के मंडल नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आयोजकों से अपील है कि आयोजनों की सूचना कम से कम 15 दिन पूर्व तक सूचना विभाग को दें। इससे महोत्सव को भव्य बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed