{"_id":"d4ba75d6f1096208a034391d95305d75","slug":"the-couple-agreed-to-live-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ-साथ रहने को राजी हुए दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ-साथ रहने को राजी हुए दंपति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यहां जिला न्यायालय में लोक अदालत लगाई गई, जिसमें दो मामलों का निपटारा हुआ। जिला जज डा. जीके शर्मा ने तलाक के एक मामले में पति-पत्नी की काउंसलिंग करके उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
भराड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी विमला देवी के मध्य कुछ समय से मतभेद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा था। जिला जज ने दोनों को समझाकर साथ रहने के लिए राजी किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर घर के लिए रवाना किया। इसके अलावा लोक अदालत में एक उपभोक्ता संरक्षण का मामला निपटाया गया। लोक अदालत में कुल 85 मामले आए थे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र मणी राय, सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा, उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएसन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, फोरम के सदस्य अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला, हरीश जोशी आदि ने भी भाग लिया।
विज्ञापन