{"_id":"58bda2f84f1c1b9f47dc44c5","slug":"the-checking-of-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत की कई दुकानों से भरे मावे के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत की कई दुकानों से भरे मावे के सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सेहतमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने पूरे क्षेत्र में कई दुकानों में खाद्य सामग्रियों की चेकिंग की। कई मिठाई की दुकानों से मावे के सैंपल भरे। ताड़ीखेत से एक सरसों के तेल का भी सैंपल लिया। नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने भिकियासैंण, भतरौंजखान, ताड़ीखेत, रानीखेत की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। विभाग की टीम के साथ छावनी परिषद और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। नगर में टीमों ने मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानों में अभियान चलाया।
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों से मावे की सैंपलिंग की। खाद्य सामग्री की एक्सपाइरी डेट की भी जांच की और व्यापारियों से शुद्ध, ताजा सामग्री की बिक्री करने के निर्देश दिए।चेकिंग अभियान में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, कैंट बोर्ड के स्वच्छता अधीक्षक पीएस फर्त्याल, तहसीलदार नितेश डांगर सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन