फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The changing weather is having an effect, children are getting sick

Almora News: बदलते मौसम का पड़ रहा असर, बच्चे हो रहे बीमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The changing weather is having an effect, children are getting sick
अल्मोड़ा। बदलते मौसम का असर बच्चों पर ज्यादा पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल से पीड़ित 100 से ज्यादा बाल रोगी इलाज के लिए पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए लेकर आए माता- पिता को भीड़ अधिक होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ उमड़ी। फिजिशन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सक के कक्ष के बाहर रोगियों की भारी भीड़ देखी गई। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि बुखार, खांसी- जुकाम के रोगियों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि दवा के साथ रोगी को उचित परामर्श भी दिया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत का कहना है कि नवजात और बड़े बच्चों में बुखार की अधिक शिकायत मिल रही है। परिजनों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी का कहना है कि मंगलवार को 770 ओपीडी रही। सर्वाधिक मरीज बाल रोग के 100 और अन्य रोगी थे। उन्हें अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बदलते मौसम में बरतें ये सावधानियां-
- बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
- चिकित्सक की सलाह के बगैर दवा न दें
- पानी को अच्छे से उबालकर पीएं
- बाजार से खरीदी गई सब्जियों और फलों का सेवन धोकर करें
- बाजार में खुले में बिकने वाली चीजों का सेवन करने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed