{"_id":"6a2c4722721c4477b4016f96","slug":"the-car-overturned-after-going-out-of-control-near-basai-almora-news-c-232-1-alm1019-144719-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बसई के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बसई के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सराईखेत रोड पर ग्राम बसई के पास बीती देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क पर पलटकर एक चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना मिली कि एक वैगनआर कार (यूके07डीपी-9016) सड़क पर पलट गई है।सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार वाहन में सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। चालक के पैर में मामूली खरोंच आई है, जबकि अन्य दो यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि कार सवार टिहरी से भिकियासैंण की ओर जा रहे थे। समय रहते पुलिस के मौके पर पहुंचने और राहत कार्य के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।