{"_id":"088ca333a36f925f34c035ddbddfb7bf","slug":"the-camp-began-flooding-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में लगा समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में लगा समस्याओं का अंबार
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के तत्वावधान में काकड़ीघाट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, बिजली, पानी, समाज कल्याण, लोनिवि आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। शिविर में 103 से अधिक दर्ज हुई शिकायतों में से 60 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का निर्धारित समय पर उचित समाधान करें।
उन्होंने कहा कि बहुुउद्देश्यीय शिविर में प्राप्त शिकायतों का जल्द निस्तारण होना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। उन्होंने 14 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 80 हजार रुपए के चेक दिए। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को शिविर में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं। शिविर में वृद्धावस्था लाभ को 42, विकलांग पांच, परित्यक्ता, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए एक-एक आवेदन फार्म भरवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमन सिंह बिष्ट आदि ने विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मां की। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी डा. अहमद इकबाल, सीएमओ डा. केसी भट्ट, डीएफओ प्रेम कुमार, एसडीएम एपी बाजपेयी, तहसीलदार एएस तोमर परियोजना निदेशक मोहन लाल टम्टा, समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान, ताड़ीखेत की बीडीओ चंद्रा आदि मौजूद थे।