फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The block-level sports competition Lmgdha school

पढ़ाई के साथ ही खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें : कुंजवाल

Sat, 19 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

लमगड़ा की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता छड़ौंजा मैदान में शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2018 में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर मिला है। इसे देखते हुए पर्वतीय जिलों में भी कई प्रतियोगिताएं होंगी।

उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और प्रेरित करने में यह आयोजन कारगर होगा। उन्होंने बच्चों से मनोयोग से पढ़ाई करने के साथ ही खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या और संयोजक इंद्र सिंह कनवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पहले गत वर्ष के चैंपियन रहे नीरज सिंह ने मशाल के साथ दौड़ लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम आर्या, मनोज रावत, रमेश मेलकानी, धीरेंद्र बोरा, नवल रावत, देवेंद्र धौनी, दीपक मलारा, राजेंद्र मनराल, नवीन जोशी, लीला बिष्ट, निधि डांगी, संजय वर्मा आदि मौजूद थे।

इसके बाद श्री कुंजवाल प्राथमिक स्कूल अनरियाकोट पहुंचे। उन्होंने स्कूल के 36 छात्र-छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष निधि से पांच-पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।


 जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल ने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए जिला पंचायत से 50 हजार रुपये मंजूर कराने का आश्वासन दिया। शिक्षक हरेंद्र बिष्ट ने सभी का आभार जताया। नंदन सिंह रावत, दीवान कार्की, सुनील जोशी ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed