फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The beloved messiah went to see the philosophy ...

प्यारो मसीहा जिया चला दर्शन को सखी...

Sun, 21 Apr 2019 11:18 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 21 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
The beloved messiah went to see the philosophy ...
ईस्टर पर बडन मैमोरियल चर्च में हुई प्रार्थना सभा में मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala
 बडन मैमोरियल चर्च में रविवार को ईस्टर धूमधाम से मनाया गया। तड़के चार बजे एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज से चर्च तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद चर्च में प्रार्थना सभा हुई। चर्च के पादरी रोबिसन दास ने प्रार्थना सभा कराई। इस मौके पर बाइबिल का पाठ भी किया गया। 
विज्ञापन


चर्च में प्यारो मसीहा जिया चलो दर्शन को सखी.., फिर जी उठा है मसी.. आदि गीत गाए गए। पादरी रोबिसन दास ने मुल्क की तरक्की तथा अमन चैन की कामना की। उन्होंने सभी को ईस्टर पर्व पर प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


ईस्टर प्रभु यीशु के त्याग और बलिदान की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि सलीब पर लटकाए जाने के बाद यीशु दोबारा जीवित हो गए थे। अपने भक्तों के साथ कुछ दिन रहने के बाद उन्हें सही मार्ग दिखाकर वह स्वर्ग को चले गए। इस मौके पर सहयोगी पादरी चंद्रपाल, प्रोमिला लैड्रिक, जेम्स पी सिंह, संजय डेनियल, साज सिंह, पी पीटर, वीके पाल, संजय सिंह बिष्ट, विवेक सिंह, निखिल बनर्जी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ईस्टर पर रानीखेत के चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ईस्टर  इसाई समुदाय के लोगों ने धूमधाम के साथ मनाया। छावनी स्थित मैथोडिस्ट, कैथोलिक चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। द्योलीखेत स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर रेवरन विनय वी गवन ने आराधना वाचन किया। उन्होंने क्रूस पर बलिदान के बाद प्रभू यीशू मसीह के पुनर्जन्म की घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न चर्चों में कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में वीके सिंह, केके शेरिंग, एचजेवी सिंह, सतीश मसीह, माया सिंह, रमेश यूसुफ, ललित कैलब सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed