फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The beautiful guest of the forests, Grey Winged Blackbird, was seen in the forests of Devlikhet.

Almora News: देवलीखेत के जंगलों में दिखा जंगलों का सुरमयी मेहमान ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The beautiful guest of the forests, Grey Winged Blackbird, was seen in the forests of Devlikhet.

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। देवलीखेत क्षेत्र में प्रकृति प्रेमी लोचन बिष्ट को ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड दिखाई दी। सुबह की सैर के दौरान उन्होंने इस आकर्षक पक्षी को अपने कैमरे में कैद किया। ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड हिमालयी वनों में पाया जाने वाला एक सुंदर पक्षी है जो अपनी मधुर और सुरीली आवाज के लिए जाना जाता है। सुबह के समय इसकी चहचहाहट जंगलों के शांत वातावरण को और अधिक मनमोहक बना देती है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रजाति की मौजूदगी क्षेत्र के समृद्ध प्राकृतिक परिवेश और बेहतर वन पारिस्थितिकी की ओर संकेत करती है। लोचन बिष्ट ने बताया कि यह पक्षी कुछ देर तक पेड़ों की शाखाओं पर बैठ रहा जिससे उसकी तस्वीरें लेना संभव हो सका। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बीच ऐसे सुंदर पक्षियों को देखना हमेशा विशेष अनुभव होता है।
-----------------------------
विज्ञापन

जंगलों का सुरमयी मेहमान

ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड अपनी मधुर और संगीत जैसी आवाज के लिए जाना जाता है। सुबह के समय इसके गीत जंगलों में प्राकृतिक संगीत का वातावरण तैयार कर देते हैं। हिमालयी क्षेत्रों के घने और शांत वनों में पाया जाने वाला यह पक्षी स्वच्छ व संतुलित पारिस्थितिकी का सूचक माना जाता है। पक्षी प्रेमियों के लिए इसका दर्शन किसी विशेष उपलब्धि से कम नहीं माना जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पहचान और आवास

ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड में नर और मादा की बनावट अलग-अलग होती है। नर पक्षी चमकदार काले रंग का होता है जिसके पंखों पर चांदी रंग का चौड़ा भाग दिखाई देता है जबकि इसकी चोंच और आंखों के आसपास का घेरा नारंगी या पीले रंग का होता है। मादा अपेक्षाकृत सादे गहरे भूरे रंग की होती है। यह पक्षी प्रायः 1800 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाले मिश्रित एवं शंकुधारी जंगलों में पाया जाता है और झाड़ियों और पत्तों के बीच कीड़े-मकौड़े तलाश कर अपना भोजन करता है।
-----------------------
कोट
हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षी वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लोगों से पक्षियों के प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने, जंगलों में स्वच्छता बनाए रखने और वन्यजीवों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाने की अपील है। -तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत
-----------------------
फोटो-05एएलएम05पी- ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड। स्रोत-लोचन बिष्ट, प्रकृति प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed