फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The banks could not move from the line

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही दिक्कतें 

Sat, 19 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 19 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The banks could not move from the line
बैंकों से नहीं हट सकी लाइन - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा।  नोटबंदी के कारण ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। जिले के  लगभग अधिकांश ग्रामीण इलाकों में सिर्फ एक बैंक शाखा है। कई गांवों के लोग उसी बैंक शाखा में जाकर अपनी धनराशि डालने और निकालने का काम करते हैं। कई गांवों के बीच एक ही बैंक शाखा होने के कारण ग्रामीणों को करेंसी नहीं मिलने के कारण मायूस होना पड़ रहा है और वह शहरों की ओर दौड़ लगा रहे  हैं।

विज्ञापन


अल्मोड़ा। शनिवार का दिन बैंक कर्मियों और बुजुर्गों के लिए राहत भरा रहा।  बैंकों के अंदर अधिकांश वरिष्ठ नागरिक ही ज्यादा दिखाई दिए। अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी जिससे बैंक कर्मियों को भी राहत मिल सकी। हालांकि  एटीएम के बाहर अभी भी छोटी छोटी लाइनें जरूर लग रही हैं लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की लंबी लंबी कतारें नहीं होने से लोगों ने आराम से पैसे निकाले। 
विज्ञापन


   पांच सौ और हजार के नोट बंदी के बाद से पिछले ग्यारह दिन  से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। बैंकों में भी पर्याप्त नकदी आने के बाद अब भीड़ भी छंटने लगी है। आरबीआई द्वारा शनिवार को बैंकों में नोट एक्सचेंज के लिए सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को ही सहूलियत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से लंबी लंबी लाइनें लगने के कारण पिछले  कई दिनों से वरिष्ठ नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बीपी,  शुगर और दिल की बीमारियों से ग्रसित अधिंकाश वरिष्ठ नागरिक बैंक आने में  दिक्कत महसूस कर रहे थे। आरबीआई के निर्देश के बाद वरिष्ठ नागरिकों ने खुशी भी जताई। इधर शनिवार को बैंकों में भीड़ भी कम दिखी। बैंक भी सिर्फ अपने खाता धारकों के ही नोट बदल रहे थे। अब बैंक सोमवार को ही खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed