फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The arrogance of victory

तनावमुक्त नजर आए नेता, अपनी अपनी जीत का भरा दंभ

Thu, 16 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 16 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
The arrogance of victory
solan city

रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रत्याशी बृहस्पतिवार को तनावमुक्त नजर आए। एक माह की आपाधापी के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार जताने में वक्त गुजारा। इस दौरान कार्यकर्ता भी बूथ रिपोर्ट देते रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जहां भाजपा के आने और अपनी जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने बाजार में मतदाताओं का आभार जताया और अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह चार से पांच बजे के बीच उठ जाते हैं, लेकिन मतदान के बाद 16 फरवरी की सुबह वह छह बजे उठे। आराम से पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं का आना जाना शुरू हो गया। बाद में श्री भट्ट ने वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है और भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा भी सुबह से ही तनावमुक्त नजर आए।
विज्ञापन


घर पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी, उन्होंने बूथवार पोलिंग की जानकारी हासिल की। इसके बाद वह बाजार में निकल आए और मतदाताओं का आभार जताया। वह भी जीत के प्रति आश्वास्त नजर आए। कहा कि प्रदेश में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनेगी और हरीश रावत मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed