फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The anger of the villagers of Dotalgaon erupted due to the plight of the road

Almora News: सड़क की बदहाली को लेकर फूटा डोटलगांव के ग्रामीणों का गुस्सा

Sun, 23 Apr 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 23 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
The anger of the villagers of Dotalgaon erupted due to the plight of the road
डोटलगांव मोटर मार्ग के सुधारीकरण को धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोडा)। डोटलगांव मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों के सब्र का बांध जवाब दे गया। सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और लोनिवि को सख्त चेतावनी दी है कि यदि सड़क की बदहाली दूर नहीं हुई तो चक्काजाम के साथ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि सात साल बाद भी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। चार साल से पुलिया भी अधूरी पड़ी हुई है। बाटकोटली पर सांकेतिक धरने के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

विकासखंड के डोटलगांव को जोड़ने के लिए वर्ष 2016 में विधायक मदन बिष्ट ने साढ़े सात किमी मोटर मार्ग का उद्घाटन किया था लेकिन आज तक मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विभाग पर उपेक्षा और उदासीनता का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा विधायक महेश नेगी ने भी कई बार मार्ग के दूसरे चरण का कार्य शुरू कर डामरीकरण करने का आश्वासन दिया लेकिन यह भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

विधायक मदन बिष्ट से ग्रामीणों ने फिर से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर चार साल से पुलिया का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारी ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने की बात कहकर इतिश्री कर देते हैं। कुछ समय पहले सड़क के दूसरे चरण के निर्माण के लिए विभाग ने निविदाएं निकाली थी लेकिन विभाग को कोई ठेकेदार नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को भी प्रवासी ग्रामीणों की सामाजिक संस्था डोटलगांव सेवा समिति दिल्ली कई बार पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर कई जगह कलमठ टूट चुके हैं जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त है। बारिश में सड़क पर पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। सांकेतिक धरना-प्रदर्शन में मदन मोहन कुमैया, बहादुर राम, नंदन सिंह शाही, सुंदर सिंह, हरीश चंद्र, सुरेश चंद्र, ललित कुमार, मुन्नी देवी, लछिमा देवी सहित क्षेत्र के प्रधान और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रवासी ग्रामवासियों की सामाजिक संस्था ''''डोटलगांव सेवा समिति'''' दिल्ली के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed