{"_id":"aab100bcb78c85ba173622d97b6a0b74","slug":"the-alps-karnataka-pharmaceutical-factory-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक ने किया आल्पस दवा फैक्ट्री का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक ने किया आल्पस दवा फैक्ट्री का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने पातालदेवी स्थित दवा फैक्ट्री आल्पस फार्मास्यूटिकल प्राइवेट कंपनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनी के प्रबंधक निदेशक को उत्पादन बढ़ाने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कर्नाटक ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। कंपनी के प्रबंधक निदेशक जयेश शुक्ला को उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ही स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने को कहा ताकि पर्वतीय क्षेत्र से पलायन पर रोक लग सके।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा उत्पादित दवाओं की सरकारी आपूर्ति कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी को मॉडल रूप में विकसित किया जाए। निरीक्षण में एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत, रजनीश कर्नाटक, मुकेश जोशी, रोहित शैली, अंकित दुम्का, प्रकाश मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन