फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The administration will cooperate to give a grand look to the Dussehra festival.

Almora News: दशहरा महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन करेगा सहयोग

Thu, 18 Sep 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The administration will cooperate to give a grand look to the Dussehra festival.
अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव को भव्यता से मनाने के लिए दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से मिले। समिति ने उन्हें महोत्सव की रूपरेखा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही सहयोग और दिशा-निर्देश की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा कि दशहरा महोत्सव अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान है। इसे भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने एसडीएम सदर संजय कुमार को समिति के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की और सचिव वैभव पांडे ने जिलाधिकारी को बताया कि इस वर्ष महोत्सव में रावण परिवार के पुतलों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार दीप सिंह डांगी एवं मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी होगी। वहां मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल, सलमान अंसारी, संजय साह रिक्खू, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed