{"_id":"5e020df68ebc3e87a0235175","slug":"the-administration-gave-the-slogan-of-swachh-mazkhali-healthy-majkhali-ranikhet-news-hld36680275","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ मजखाली स्वस्थ्य मजखाली की थी पर होगी सुंदर कस्बे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ मजखाली स्वस्थ्य मजखाली की थी पर होगी सुंदर कस्बे की सफाई
विज्ञापन
मजखाली में बैठक लेते संयुक्त मजिस्ट्रेट। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली कस्बा ग्राम सभा के अधीन होने के कारण यह क्षेत्र स्वच्छता अभियानों से वंचित रहता है। स्वच्छ मजखाली, स्वस्थ मजखाली की थीम को लेकर प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। जागरूकता कार्यक्रमों के लिए तमाम योजनाओं पर चर्चा हुई।
बता दें कि मजखाली कस्बा मल्ली रियूनी ग्रामसभा का अंग है। लेकिन कस्बे का तेजी से विकास हो रहा है। रानीखेत कैंट क्षेत्र होने के कारण यहां भवन निर्माण की परमिशन आसानी से नहीं मिल पाती। अब प्रशासन की तरफ से संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और स्वच्छ मजखाली, स्वस्थ मजखाली की थीम को साकार करने में सहयोग मांगा।
प्रशासन को ग्रीन हिल्स संस्था ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बता दें कि मजखाली कस्बा पर्यटन की दृष्टि से बेहद खूबसूरत स्थल है। रानीखेत पहुंचने वाले पर्यटक यहां की खूबसूरती निहारने पहुंचते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित की मांग कर चुके हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने कहा कि सुंदर कस्बे में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षकों को कूड़े के निस्तारण के लिए उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। अब ग्राम विकास अधिकारी फिर से स्थानीय लोगों के साथ आम बैठक करेंगे। ग्रीन हिल्स संस्था की वसुधा पंत और भूपेंद्र वलदिया ने कचरे के निस्तारण और पहचान की जानकारी दी।