फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the 63 Migrant back in Almora in two days

अल्मोड़ा में दो दिनों में लौटे 63 प्रवासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
the 63 Migrant back in Almora in two days
अल्मोड़ा में लौटे प्रवासियों को गंतव्य तक भेजने के लिए तैनात टीम। - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। जिले में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला अब भी जारी है। पिछले दो दिनों में जिले में कुल 63 प्रवासी लौटे। हल्द्वानी में कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें अल्मोड़ा लाया गया, जहां से थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन के निर्देश देते हुए उन्हेें घर भेज दिया गया। लॉकडाउन के बीच जिले में लगातार प्रवासी लौट रहे हैं। हालांकि पूर्व में सैकड़ों प्रवासियों के प्रतिदिन लौटने के बाद अब प्रवासी कम संख्या में लौट रहे हैं। आरटीओ केसी पलड़िया ने बताया कि शुक्रवार को 43 और शनिवार को 20 प्रवासी अल्मोड़ा पहुंचे। दो दिनों में कुल 63 प्रवासी लौटे हैं। इन सभी को हल्द्वानी संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इस दौरान इनकी कोरोना जांच भी की गई। जांच निगेटिव आने के बाद इन्हें अल्मोड़ा लागा गया। यहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद इन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश देते हुए गंतव्यों तक छोड़ा गया। इस मौके पर परिवहन विभाग के चालक विपिन बिनवाल, सिपाही कैलाश जोशी, चंदन सिंह सुपयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed